Business News

क्लच ग्रुप और मोराय लीगल ने विलय की घोषणा की

Business Wire India

अग्रणी विधि जोखिम और अनुपालन विश्लेषण तथा मैनेज्ड सेवा फर्म तथा पूर्ण सेवा वाली विधि कंसलटिंग और समाधान प्रदाता मोराय लीगल कॉरपोरेशन ने आज अपनी दो कंपनियों के विलय का एलान किया। विलय के बाद बनने वाली नई इकाई का नाम होगा मोराय ग्लोबल कॉरपोरेशन। यह विलय उत्पादों और सेवाओं की विधि उद्य़ोग की सबसे व्यापक श्रृंखला तैयार करता है ताकि आज के जनरल कौनसेल की आवश्यकताओं की पूर्ति इस प्रकार कर सके:
 
मोराय ग्लोबल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त क्लच ग्रुप की ईडिस्कवरी और मैनेज्ड रीव्यू सर्विसेज की पेशकश स्वामित्व वाले क्लच आईक्यू उत्पादों की श्रृंखला के साथ करता रहेगा और इसके लिए मोराय लीगल के सूचना और डिस्कवरी मैनेजमेंट का क्लच ब्रांड के तहत एकीकरण करेगा जिसमें इंफॉर्मेशन गवरनेंस और डिस्कवरी कंसलटिंग शामिल है।
 
मोराय ग्लोबल का ईलेक्सिर (eLEXir) वर्ग, जो ऑन डिमांड लीगल रीसोर्सेज को कॉरपोरेट विधि विभाग के तहत रखता है, को भारत और यूरोप में अंतरराष्ट्रीय विकल्पों के साथ-साथ बेहतर करार समीक्षा ऑटोमेशन टेक्नालॉजिज से मजबूत किया जाएगा।   
 
और अंत में मोराय ग्लोबल के ग्राहकों को व्यापक लॉ डिपार्टमेंट मैनेजमेंट कंसलटिंग से लाभ होगा जिसे एक अंतरराष्ट्रीय फुटप्रिंट का समर्थन मिलेगा और उद्योग के अहम वर्टिकल में विषय से संबंधित अच्छी सुविज्ञता मिलेगी।
 
शहजाद बशीर मोराय ग्लोबल कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ के रूप में काम करेंगे। मोराय लीगर की शुरुआत से पहले बशीर अंतरराष्ट्रीय पेशेवर सेवा फर्म हुरॉन कंसलटिंग ग्रुप के सह-संस्थापक और हुरॉन लीगल के संस्थापक थे। क्लच ग्रुप के संस्थापक और सीईओ अभी शाह अब मोराय ग्लोबल कॉरपोरेशन के बोर्ड में वाइस चेयरमैन के रूप में काम करेंगे। 
 
बशीर कहते हैं, “हम क्लच ग्रुप के साथ विलय को लेकर उत्साहित हैं। यह 10 साल से ज्यादा समय से बेहद सफल ग्लोबल ईडिस्कवरी प्रदाता है और इसके पास मजबूत ब्रांड हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अब हमारी पहुंच सही अर्थों में अंतरराष्ट्रीय है और अपने ग्राहकों जो बड़े अंतरार,ट्रीय कॉरपोरेशन हैं, की बेहतर सेवा के लिए ज्यादा पैमाने हैं। यह करार खेल बदलने वाला है और हमारे निरंतर विकास के लिए एक उत्प्रेरक का काम करेगा।”
 
शाह कहते हैं, “क्लच समूह के सघन अनुभव का वित्तीय सेवा और मोराय लीगल की ऊर्जा और लाइफ साइंसेज क्षेत्रों की गहरी जानकारी जनरल कौनसेल और सीसीओ के लिए दुनिया भर के बाजार में अग्रणी संगठन तैयार करेगी।” उन्होंने आगे कहा, “मोराय द्वारा पेश किए जाने वाले जाने-पहचाने बिजनेस डेवलपमेंट इंजन और विस्तारित क्षमताओं तथा पेशकशों से हमारा कारोबार अपने ग्राहकों की सेवा तेज गति से करने की स्थिति में है। यह लेन-देन हमारे लिए और सबसे महत्वपूर्ण हमारे ग्राहकों तथा सलाहकारों के लिए जो मौके तैयार करेगा उसे लेकर हम बेहद उत्साहित हैं।”
 
दो कंपनियों के मिले-जुले मौजूदा लोकेशन को आगे बढ़ाते हुए मोराय ग्लोबल की पहुंच का विस्तार पूरे अमेरिका में है और इसके कार्यालय ह्यूस्टन, शिकागो, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन, डीसी में है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके कार्यालय लंदन, बैंगलोर, ज्यूरिख और हांग कांग में हैं।

बशीर कहते हैं, “मोराय लीगल और क्लच का मेल करवाकर मोराय ग्लोबल पेश किया जाना एक निरंतर नई खोज है जो विधि विभाग द्वारा कंसलटिंग सेवाएं मुहैया कराने का तरीका है।” उन्होंने आगे कहा, “इस समय कॉरपोरेट विधि विभाग का कंसलटिंग प्रापण बेहद बंटा हुआ है और कंपनियों को भिन्न सेवा प्रदाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। हमारा अभिनव मॉडल सामान्य कौनसेल की पेशकश करेगा और कंपनियों को एक सुदृढ़ तरीका मिलेगा जिससे अपने लोगों, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकियों का उनके विधि विभाग में प्रबंध किया जा सके।
 
उम्मीद की जाती है कि यह लेन-देन 15 दिनों में पूरा हो जाएगा। मोराय के निदेशक मंडल में सदस्यों की संख्या पांच से सात हो जाएगी। दो नए सदस्यों में एक शाह और दूसरे गुइल्लेरमो (गिल) जी मरमोल एंड एसोसिएट्स होंगे। आप मरमोल एंड एसोसिएट्स में प्रेसिडेंट और एडवाइजर हैं। मरमोल पूर्व में इलेक्ट्रॉनिक डाटा सिस्टम्स, लुमिनैन्ट वर्ल्डवाइड और पेरॉट सिस्ट्मस में एक्जीक्यूटिव लीडरशिप पदों पर रह चुके हैं।
 
मोराय लीगल कॉरपोरेशन के बारे में
 
मोराय लीगल कॉरपोरेशन में पेशेवरों की एक मंजी हुई टीम है जो जनरल कौंसिल के कार्यालय और लॉ फर्मों को कारोबारी प्रदर्शन बेहतर करने में सहायता करती है। इसके लिए रणनीति का विकास किया जाता है, प्रक्रियाएं तैयार की जाती हैं, लोगों को तैनात किया जाता है, टेक्नालॉजी को आगे बढ़ाया जाता है और नतीजे देने के लिए डाटा के साथ काम किया जाता है। कंपनी की मूल सेवा पेशकशों में मैनेजमेंट कंसलटिंग, ईलेक्सिर ऑन डिमांड, विधि संसाधन और विधि उद्योग के लिए सूचना तथा डिसकवरी मैनेजमेंट शामिल है। अतिरिक्त जानकारी www.moraelegal.com. पर प्राप्त की जा सकती है।
 
क्लच ग्रुप के बारे में

क्लच ग्रुप एक अग्रणी लीगल, रिस्क और अनुपालन विश्लेषण तथा कंसलटिंग फर्म है जिसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में है। इसके कार्यालय न्यूयॉर्क, शिकागो, लंदन, बैंगलोर, ज्यूरिख और हांगकांग में हैं। यह फर्म वित्तीय सेवा, लाइफ साइंसेज और उद्योग उद्योग की कंपनियों की सहायता के लिए समर्पित है ताकि वे डाटा और नियमन के जोरदार विकास के कारण प्रस्तुत होने वाली जटिल समस्याओं को हल कर सके। अटॉर्नी, कंसलटैंट और टेक्नोलॉजिस्ट की क्लच ग्लोबल की टीम विषय के मामले में अच्छी सुविज्ञता और अग्रणी डाटा एनालिटिक्स समाधानों की श्रृंखला ग्राहकों को बड़े पैमाने पर मुकदमे और जांच का प्रबंध करने में सहायता करेगी, व्यापक संचार निगरानी कर सकेगी तथा उनके आंतरिक विधि व अनुपालन काम-काज को रीइंजीनियर कर सकेंगे। क्लच को उद्योग के अधिकारियों ने मान्यता दी है। इनमें नेलसन हॉल, दि न्यूयॉर्क लॉ जर्नल, चैम्बर्स ग्लोबल, फ्रोस्ट एंड सलीवन और डन एंड ब्रैडस्ट्रीट शामिल है तथा यह नियमित रूप से उद्योग और बाजार के सभी प्रमुख प्रकाशनों में फीचर होता है। ज्यादा जानकारी के लिए  www.clutchgroup.com. पर आइए।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170502005181/en/
 
संपर्क :
मार्क ऐलेन एंड कपंनी (Mark Allen & Company)
मार्क पेस्टस्की, 212-243-8543